Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : स्थानीय नियोजन नीति को लेकर छात्र नेताओं ने चरणबद्ध आंदोलन करने का लिया निर्णय

Manohrpur (Ajay Singh) : गुरुवार को श्रीदेवी मंदिर के प्रांगण में खतियान आधारित नियोजन नीति एवं चरणबद्ध आंदोलन करने को लेकर छात्र संघ ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता गोवर्धन ठाकुर ने की. बैठक में झारखंड में 60-40 नियोजन नीति को वापस करते हुए खातियान आधारित नियोजन नीति लागू करने की मांग की गई. झारखंड में स्थानीय निवासी को नौकरी प्रदान करने और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कि गई. साथ ही प्रस्तावित मांगो के समर्थन में तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में आगामी 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव, 18 अप्रैल को रैली और 19 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान के बारे में विचार-विमर्श किया गया. इसे भी पढ़े :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-health-of-the-student-appearing-for-the-examination-in-the-upgraded-high-school-lodhasholi-deteriorated/">चाकुलिया

: उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधाशोली में परीक्षा दे रहे विद्यार्थी की तबीयत बिगड़ी

सरकार झारखंडी छात्र हित गंभीर नहीं - छात्र नेता

छात्र नेताओं ने सूबे में वर्तमान गठबंधन सरकार की कार्यप्रणालियों व विफलताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार झारखंडी छात्र हित में बिल्कुल भी गंभीर नहीं है.कहा कि जिला स्तरीय आरक्षण रोस्टर असंवैधानिक रूप से जारी करते हुए झारखंडीयों के बीच आपस में फूट डालने की साजिश की गई है. जो दुर्भाग्यपूर्ण है. इस बैठक में मुख्यरूप से छात्रनेता गोवर्धन ठाकुर, मुन्ना नायक, छोटेलाल उरांव, लक्ष्मण बड़ाईक, नंद कुमार महतो, गोवर्धन महतो, बुधराम बड़ाईक, त्रिलोचन सिंह, अनिल नायक आदि छात्रनेता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-health-of-the-student-appearing-for-the-examination-in-the-upgraded-high-school-lodhasholi-deteriorated/">चाकुलिया

: उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधाशोली में परीक्षा दे रहे विद्यार्थी की तबीयत बिगड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही