Search

 
 
 

मनोहरपुर : आरक्षण, नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठन ने 10 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान

 
Manoharpur (Ajay Singh) : गुरुवार को संत अगस्तीन कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज गोपीपुर परिसर में छात्र नेता गोबर्धन ठाकुर की उपस्थिति में बैठक हुई. बैठक में वर्तमान स्थानीय नियोजन नीति एवं आरक्षण रोस्टर पर चर्चा की गई. इस मुद्दे को लेकर छात्रों को अपनी हक के लिए जागरूक किया गया. छात्र नेता गोबर्धन ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के स्थापना काल से 22 वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थानीय नियोजन नीति पर ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जिससे राज्य में 3.40 लाख सरकारी रिक्त पदों में नियुक्ति नहीं हो पाई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raj-bhavans-instructions-to-the-vice-chancellors-of-four-universities-of-the-state-including-kolhan-now-only-regular-work-should-be-done/">जमशेदपुर

: कोल्हान समेत राज्य के चार विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को राजभवन का निर्देश, अब केवल नियमित कार्यों का ही करें निबटारा

बंद को सफल बनाने की छात्र संगठन ने की अपील

राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते सूबे के आदिवासी, मूलवासी छात्र अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है. चूंकि राज्य में वर्ष 2016 से पूर्व वाले 60-40 का नियोजन नीति लागू है. जिससे लंबे समय से सरकारी नौकरियों की तैयारी में जुटे छात्रों का सब्र का बांध टूटता जा रहा है. सरकारी नीतियों की उपेक्षा के शिकार छात्र अब सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने के मूड में हैं. साथ ही छात्रों ने राज्य सरकार से 60-40 का फार्मूला को संशोधित कर 90-10 के अनुपात में किए जाने की मांग की है. इसी के संदर्भ में छात्र गोलबंद होकर आगामी दिनांक 10 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद को सफल बनाने में मनोहरपुर आनंदपुर प्रखंड के छात्र संगठन सक्रिय हैं तथा बंद को सफल बनाने की अपील की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही