Search

 
 
 

मनोहरपुर : बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्रा घायल

 

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत उन्धन पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर शाम बाइक ने एक साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी, तभी आनंदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे सामने से टक्कर मार दी. घायल युवती लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली युवती अन्नू महतो है. फिलहाल उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इस दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक आनंदपुर प्रखंड के कोलेडा गांव निवासी राहुल टोप्पो को भी हल्की चोट आई है. राहुल ने बताया कि वह अपनी बाइक (जे एच - 06 आर0/ 9612) से मनोहरपुर की ओर से आनंदपुर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई.

इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mp-geeta-koda-became-aware-of-public-problems-in-forest-rest-house/">चक्रधरपुर

: वन विश्रामागार में सांसद गीता कोड़ा जन समस्याओं से हुई अवगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही