Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : नियोजन नीति के खिलाफ छात्रों ने बंद कराया बाजार, हेमंत सरकार के विरुद्ध की नारेबाजी

Manoharpur (Ajay Singh) : तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को छात्रों ने नियोजन नीति के खिलाफ मनोहरपुर बाजार बंद कराया. वहीं बंद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को छात्रों ने रामधनी चौक के समीप टायर जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन और राज्य के हेमंत सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की थी. इस मौके पर छात्र नेता गोवर्धन ठाकुर ने कहा कि झारखंड में स्थानीय नियोजन नीति के खिलाफ छात्र अपने हक के लिए शांतिपूर्ण ढंग से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-workers-held-a-meeting-regarding-the-arrival-of-union-minister-of-state/">नोवामुंडी

: केंद्रीय राज्य मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

हेमंत सरकार छात्रों की मांगों को कुचलना चाहती है

उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को राज्य की हेमंत सरकार दमनकारी नीति से कुचलना चाहती है. सरकार के इस रवैये से सूबे के छात्रों में असंतोष व्याप्त है. वहीं छात्र भी अपने हक के लिए करो या मरो की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं. छात्र यूनियन द्वारा चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने के लिए मौके पर झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के सदस्य छोटेलाल उरांव, कॉलेज छात्र नेता मुन्ना नायक, सुनील लुगून, विद्याधर महतो, जोलजश कुजूर, एस्राईल भेंगरा, सुमित गोप, जोनशन हेम्ब्रम, बुधराम बड़ाईक, त्रिलोचन सिंह समेत काफी संख्या में कॉलेज के छात्र मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही