Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : अचानक बिगड़ी छात्रा की तबीयत, इलाज के क्रम में मौत

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay singh) : चिड़िया डीएवी स्कूल के नौवीं की छात्रा रूही बड़ाईक की शनिवार को राउरकेला अस्पताल इलाज के क्रम में मौत हो गई. छात्रा के आकस्मिक निधन की खबर से चिड़िया में मातम पसरा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार रूही के पिता विक्रम बड़ाईक चिड़िया (सेल) में कार्यरत है एवं चिड़िया हिरजिंग हाटिंग टोला में इनका पूरा परिवार रहता है. बताया जाता है कि चिड़िया डीएवी स्कूल में शनिवार को अर्धवार्षिक परीक्षा के अंतिम दिन कंप्यूटर की परीक्षा थी. रूही इस परीक्षा में शामिल होने स्कुल जाने वाली थी कि अचानक घर में उसकी तबियत बिगड़ गई. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-condition-of-nh-32-is-dilapidated-vehicles-getting-stuck-in-potholes-at-many-places/">चांडिल

: एनएच-32 की हालत जर्जर, जगह-जगह गड्ढों में फंस रहे वाहन

लाइफ लाइन अस्पताल में थी इलाजरत

आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने उसे चिड़िया सेल अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया था. वहां उसका इलाज लाइफ लाइन अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. छात्रा की मौत की खबर से विद्यालय के शिक्षाकर्मी व छात्र समेत उसके कक्षा के सहपाठी छात्र-छात्राएं काफी आहात है. इधर, रविवार को मृत छात्रा का अंतिम संस्कार परिवार एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में चिड़िया स्थित कब्रिस्तान में कर दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही