Search

 
 
 

मनोहरपुर : नियोजन नीति के खिलाफ छात्रों ने रैली निकाल की नारेबाजी

 
Manoharpur(Ajay Singh) : तयशुदा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को छात्रों ने नियोजन नीति के खिलाफ रैली निकाल राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाज़ी की. इस दौरान छात्रों ने बुधवार को स्थानीय लोगों से झारखंड बंद को सफल बनाने में मनोहरपुर बाजार को बंद करने का आह्वान किया है. रैली संत अगस्तीन कॉलेज परिसर से होकर शहर के मुख्य बाजार,विभिन्न चौक चोराहों व आस-पास से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची. रैली एक सभा में तब्दील हो गई . वहीं छात्र नेताओं व सभा में उपस्थित छात्रों ने हेमंत सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाज़ी की. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-people-danced-throughout-the-night-in-the-cultural-program-dogola-cheita/">किरीबुरू

: सांस्कृतिक कार्यक्रम दोगोला चैता में रात भर झूमते रहे लोग       

टीएमसी नेता ने छात्रों का किया समर्थन

[caption id="attachment_611716" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/niyojan-niti-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> टीएमसी युवा नेता महेंद्र जामूदा छात्रों को समर्थन करते हुए.[/caption] छात्र के मांगो के समर्थन में उपस्थित टीएमसी युवा नेता महेंद्र जामूदा ने भी अपना समर्थन देते हुए राज्य सरकार के इस अड़ियल रवैयों पर तंज कसते हुए निशाना साधा. छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मनोहरपुर बीडीओ हरि उरांव को एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर छात्र नेता गोवर्धन ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में स्थानीय 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ छात्र अपने हक के लिए शांतिपूर्ण ढंग से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे है. पहले चरण के दौरान प्रशासन द्वारा सोमवार को रांची में सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे छात्रों के साथ बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया,जिससे कई छात्र घायल हो गये थे.उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगो को राज्य की हेमंत सरकार दमनकारी नीति से कुचलना चाहती है. सरकार के इस रवैये से सूबे के छात्रों में असंतोष ब्याप्त है. छात्र अपने हक के लिए करो या मरो और आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है. इसे भी पढ़ें :  तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-ho-samaj-retired-organization-made-children-aware-about-education/">तांतनगर

: हो समाज सेवानिवृत्त संगठन ने शिक्षा को लेकर बच्चों को किया जागरूक

ये थे उपस्थित

मौके पर छात्र झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के सदस्य छोटेलाल उरांव, कॉलेज छात्र नेता मुन्ना नायक,एस्राईल भेंगरा, सुमित गोप, जोनशन हेम्ब्रम,नेहा मुदी हेमा कुमारी, दीपिका सुरीन, सीमा सुरीन ,राधिका महतो, मोनिका कुमारी अंजु मुदी,पुजा हो,सुमिता हासा,संगीता बोदरा,सुनिता तिर्की,मोनोका सुरीन,अलीना सुरीन,बुधराम बाडईक,त्रिलोचन सिंह समेत काफ़ी संख्या में कॉलेज के छात्र,छात्रायें मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-identification-of-the-dead-body-found-in-the-river-hitesh-came-out-of-the-house-after-fathers-rebuke/">जमशेदपुर

: नदी में मिले शव की हुई पहचान, पिता की फटकार के बाद घर से निकला था हितेश           
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही