Search

 
 
 

मनोहरपुर : अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी ने आनंदपुर हाई स्कूल का किया दौरा

 
Manoharpur (Ajay Singh) : अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी मधुकर शनिवार को मनोहरपुर स्थित संत अगस्तिन हाई स्कूल व आंदपुर जोसफ हाई स्कूल प्लस टू चरबंदिया का दौरा किया. साथ ही सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन को लेकर शिक्षकों से चर्चा की. उन्होंने इस वर्ष सरकारी स्कूलों के मैट्रिक व इंटर परीक्षा के परिणामों में आई गिरावट को लेकर गहरी चिंता जताई. साथ ही उन्होंने भविष्य में सरकारी स्कूल के छात्रों को मैट्रिक व इंटर परीक्षा में बेहतर परिणामों को लेकर शिक्षकों को छात्रों पर विशेष रूप से पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vishwa-sarna-dharma-code-public-meeting-will-be-organized-in-kolkata-on-june-30/">जमशेदपुर

: कोलकाता में 30 जून को होगा विश्व सरना धर्म कोड जनसभा का आयोजन

छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

इस दौरान अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इस वर्ष रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में जिला में प्रथम रायकेरा हाई स्कूल एवं तृतीय स्थान प्राप्त आनंदपुर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी शालिनी डुंगडुंग, बीआरपी यशवंत कटियार, प्रधान शिक्षक संजय डुंगडुंग, स्कूल के अन्य सहायक शिक्षक व शिक्षाकर्मी समेत स्कूली बच्चे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही