Search

 
 
 

मनोहरपुर : सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में चिरिया डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा सुहानी बनी टॉपर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में चिरिया डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा. डीएवी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत - प्रतिशत हुआ है. स्कूल की सभी 86 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. स्थानीय मनोहरपुर की सुहानी गुप्ता ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. वहीं द्वितीय स्थान पर चिरिया का पवन तनय रहा. उसे 94.8 अंक प्राप्त हुए है. जबकि स्कूल की टॉपर सुहानी गुप्ता का भाई सौम्य गुप्ता 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-davs-rahul-enhanced-the-schools-honor-by-getting-92-2-marks-in-cbse-12th-board/">चाईबासा

: सीबीएसई 12वीं बोर्ड में डीएवी के राहुल ने 92.2 अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया

दोनों ने माता-पिता हैं बेहद खुश

दोनों भाई-बहन ने स्कूल में अव्वल आकर स्कूल एवं पूरे मनोहरपुर का नाम रौशन किया है.अपनी पुत्री व पुत्र की इस सफलता से पिता त्रिलोक गुप्ता और मां नीलम गुप्ता काफी उत्साहित और गदगद है. छात्रा सुहानी गुप्ता ने अपनी इस सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है.आगे भी अपनी पढ़ाई की तैयारी को लेकर सुहानी गुप्ता काफी गंभीर है. सुहानी ने बताया कि वह इससे भी और अच्छा परिणाम की अपेक्षा रखती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही