Search

मनोहरपुर : खड़ी कार को टाटा ट्रक ने मारी टक्कर, कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त

Manoharpur (Ajay Singh) : शनिवार को मनोहरपुर रामधनी चौक के समीप मोड़ पर खड़ी सुजूकी कार संख्या ओडी 14 एस 2032 को टाटा 710 मालवाहक ट्रक संख्या ओडी 16 जे 6620 ने पीछे से ठोकर मार दिया. ठोकर से उक्त कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद कार ऑनर की शिकायत पर मनोहरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज किया गया है. वहीं मनोहरपुर पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक सुजूकी कार में सवार दो लोग जमशेदपुर से बंडामुंडा (ओड़िसा) की ओर जा रहे थे. वहीं विपरीत दिशा से आ रहे टाटा 710 मालवाहक ट्रक आरएसपी का पार्ट्स लेकर राउरकेला से जमशेदपुर की ओर आ रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excellent-school-entrance-examination-on-30th-four-examination-centers-made-in-the-city/">जमशेदपुर

: उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा 30 को, शहर में बनाये गये चार परीक्षा केंद्र

जाम होने के कारण साइड में खड़ी थी कार

रामधनी चौक स्थित घुमावदार मोड़ पर मार्ग जाम होने के कारण सुजूकी कार वहां साइड पर खड़ी थी. तभी विपरीत दिशा से आ रहे टाटा 710 मालवाहक ट्रक चालक को कार चालक ने सावधानी बरतने का इशारा भी किया. किंतु अनदेखी करते हुए टाटा 710 ट्रक चालक ने उक्त कार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद दोनों पक्षों के आपस में मामला नहीं सुलझने पर मामला थाना पहुंच गया. पुलिस इस संबंध में अपने स्तर से आगे की कार्रवाई कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp