Search

 
 
 

मनोहरपुर: भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिये महादेवसाल रवाना हुआ टेम्पो चालक संघ के कांवरियों का दल

 
Manoharpur (Ajay Singh): टेम्पो चालक संघ के कावंरिया जलाभिषेक करने के लिये गोईलकेरा के प्रसिद्ध महादेवशाल बाबा धाम के लिये रवाना हुए .इस अवसर पर पूरा मनोहरपुर शहर बोल बम के जयघोष से शिवमय हो उठा. मिंटू यादव के नेतृत्व में दर्जन भर शिवभक्त कोल्हान स्थित मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध महादेवसाल के लिये रवाना हुए. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-xlri-student-gets-people-first-hr-excellence-award-2022/">जमशेदपुर

: XLRI के छात्र को मिला पीपल फर्स्ट एचआर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2022

कोयल व कोयना नदी के संगम तट से पवित्र जल लिया

सभी कांवरियों ने रविवार सुबह मनोहरपुर स्थित कोयल व कोयना नदी संगम तट से पवित्र जल उठाकर श्रीगणेश स्थानीय सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में मत्था टेकने के बाद शुरू की. शिव भक्त कांवरियों का दल मनोहरपुर से लगभग 50 किलोमीटर पैदल चलकर महादेवसाल मंदिर सोमवार सुबह पहुंचेंगे. वहां बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित व पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे. इस दल में  मनोहरपुर टेम्पो चालक संघ के अवधेश यादव, भोला यादव, वरूण यादव, जनता गोप आदि दर्जनों शिव भक्त शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-20-women-joined-the-chamber-of-commerce-a-total-of-56-new-members-were-made/">चाईबासा

: 20 महिलाओं ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स की सदस्यता ग्रहण की, कुल 56 नए सदस्य बनाए गए
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही