Search

 
 
 

मनोहरपुर : गोपीपुर के पास टेम्पो पल्टी, दर्जनों घायल, तीन गंभीर

 
Manoharpur(Ajay Singh) : बुधवार दोपहर 12 बजे मनोहरपुर ऊंधन धानापालीं मुख्य मार्ग स्थित गोपीपुर मोड़ के पास टेम्पो पलटी हो गई. इससे टेम्पो में सवार दर्जन भर महिलाएं घायल हो गई. सभी घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में भर्ती कराया गया है. स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल नंदिया तिर्की 62 वर्षीय, एतवारी तिर्की 56 वर्षीय और 62 वर्षीय फुलमनी तोपनो को प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया है. घायल चारी तिर्की (55) मेंजो तिर्की (35) सहित अन्य आंशिक रूप से घायल सभी महिलाओं का मनोहरपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-d-26-battalion-did-yoga-exercises-with-the-villagers-of-saranda/">किरीबुरू

: सीआरपीएफ डी 26 बटालियन ने सारंडा के ग्रामीणों के साथ किया योगाभ्यास
[caption id="attachment_660816" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/tempo-palti-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> घायल महिला.[/caption]   जानकारी के मुताबिक सभी महिलाएं मनोहरपुर थाना क्षेत्र कोलपोटका पंचायत बीज़ा टोली के रहने वाली है.तथा सभी महिला समिति की सदस्या है. बैंक के कार्य से सभी एक ही टेम्पो में सवार होकर मनोहरपुर आ रही थी. तभी गोपीपुर मोड़ पर कुत्ता और साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में टेम्पो पलटी हो गया. जिससे दर्जन भर सवार महिला यात्री घायल हो गई. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-make-the-public-aware-of-the-works-of-pm-modi-dilip-verma/">गिरिडीह

: पीएम मोदी के कार्यों से जनता को अवगत कराएं : दिलीप वर्मा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही