Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सड़क किनारे खड़ी टेम्पो पीछे लुढ़की, बाल-बाल बचे लोग

Manoharpur(Ajay singh) : मनोहरपुर मेन रोड (रेल पार्किंग) के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक टेम्पो चालक की लापरवाही से पीछे की ओर लुढ़कने लगी. टेम्पो सौ फिट तक लुढ़कते चली गई. टेम्पो में चालक उस समय नहीं था. विदित हो कि मनोहरपुर का यह मुख्य मार्ग है. इस मार्ग से लोग हमेशा आना-जाना करते है. घटना के समय आगे की ओर जा रहे वाहन थोड़ी दूरी पर थे. इससे एक बड़ी सड़क दुर्घटना होने से टल गई. टेम्पो के पीछे लुढ़कने से कई वाहन और लोग बाल-बाल बच गए. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-transfer-of-19-police-officers-in-west-singhbhum/">किरीबुरू

: पश्चिम सिंहभूम में 19 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

टेम्पो चालक ने माफी मांगी

टेम्पो जराईकेला और मनोहरपुर के यात्रियों को लेकर आना-जाना करती है. इस लापरवाही के लिए लोगों ने टेम्पो चालक की जमकर खिंचाई की. टेम्पो चालक ने बताया कि टेम्पो में कोई सवारी नहीं था. खाली टेम्पो को सड़क किनारे खड़ी कर पास के दुकान में गया था. इस दौरान गेयर में खड़ी टेम्पो अचानक न्यूटल हो गई इससे वह पीछे की ओर ढलान से लुढ़क गया. टेम्पो चालक ने लोगों से इसके लिए माफी मांगी. किंतु टेम्पो चालक की इस लापरवाही से एक बड़ा सड़क हादसा हो सकता था. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-broke-two-houses-in-sampadhara-destroyed-the-paddy-crop/">चाकुलिया

: सांपधरा में जंगली हाथियों ने दो घरों को तोड़ा, धान की फसल को किया नष्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही