Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : नहीं पहुंचे टेंडर भरने वाले, आवासीय विद्यालय का टेंडर रद्द

Manoharpur (Ajay Singh) : नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय मनोहरपुर में शुक्रवार को खाद्यान्न समेत विभिन्न सामानों की आपूर्ति हेतु टेंडर निकाली गई. इस दौरान टेंडर भरने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा. जिसके चलते उक्त टेंडर को रद्द कर दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक यहां खाद्यान्न, सब्जियों, स्टेशनरी और पोषक के लिए टेंडर निकाली गई थी. इसके लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया था. परंतु निर्धारित तिथि को निर्धारित समय सीमा पर एक भी टेंडर नहीं डाली गई. समय सीमा समाप्त होने के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए टेंडर बॉक्स को खोला गया. बॉक्स में एक भी टेंडर गिरा हुआ नहीं पाया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-results-of-mbbs-semester-one-ba-b-sc-and-b-com-semester-4-of-kolhan-university-released/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के एमबीबीएस सेमेस्टर वन, बीए, बीएससी व बी कॉम सेमेस्टर–4 का परिणाम जारी

नया टेंडर होने तक पूर्व की भांति आपूर्ति व्यवस्था जारी रखने का निर्देश

मौके पर मनोहरपुर प्रखंड के प्रभारी कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र बाड़ा ने नया टेंडर होने तक पूर्व की भांति ही आपूर्ति व्यवस्था जारी रखने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने मनोहरपुर अवस्थित थोलकोबाद आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्कूल के एचएम को जरूरी दिशा निर्देश दिए. टेंडर के मौके पर सोनुआ के बीइइओ नवल किशोर सिंह, बीपीओ सुधीर शर्मा, बीआरपी यशवंत नारायण कटियार, अशोक हंस, स्कूल के वार्डन वनितेश झा, निर्मल महतो, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष चांदमुनी महाली के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही