Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : कांवरियों का जत्था बाबा धाम देवघर के लिए रवाना

Manoharapur (AjaySingh) : मनोहरपुर शहरी क्षेत्र से कावंरियों का एक जत्था मंगलवार को मनोहरपुर से बाबाधाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ. बुधवार को सुल्तानगंज के गंगाधाम से कांवड़ में जल लेकर बाबाधाम के लिए रवाना होंगे. वहीं शनिवार को देवघर के बाबाधाम में जलाभिषेक करने के बाद उसी दिन बाबा बासुकीनाथ शिवालय में जलाभिषेक करेंगे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-four-serious-two-got-minor-injuries-in-the-collision-of-two-bikes-near-mathuraposh-mor/">मनोहरपुर

: मथुरापोष मोड़ समीप दो बाइक की टक्कर में चार गंभीर, दो को हल्की चोट लगी
बाबाधाम रवाना होने से पहले कांवरियों ने मनोहरपुर के शिवालय में जलाभिषेक किया. कांवरियों को रवाना करने के दौरान मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत की पंचायत सामिति सदस्य खुशबु कुमारी गुप्ता, उप मुखिया परितोष यादव समेत शहर के अन्य लोग मौजूद रहे. बाबाधाम जाने वालों में मनोहरपुर के राधेश सिंह, गणेश सिंह, अरविन्द लोहार, हर्षित राय, सुशील सिंह, राजू प्रधान, राजा सिंह, नितेश यादव, प्रदीप महतो समेत दर्जनों कांवरिये शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही