Search

 
 
 

मनोहरपुर : ट्रेन में सफर कर रही गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी, रेलवे कर्मचारियों ने पहुंचाया अस्पताल

 
Manoharpur (Ajay Singh) : राउरकेला से मनोहरपुर आ रही एक गर्भवती महिला की सम्बलेश्वरी एक्स्प्रेस में सफर करने के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई. हालांकि महिला किसी तरह मनोहरपुर स्टेशन पहुंची, जहां उसकी हालत और भी नाजुक हो गई. इसकी जानकारी मिलने के बाद रेल प्रशासन की मदद से महिला को फौरन ईलाज के लिए सीएचसी मनोहरपुर में भर्ती कराया गया. जहाँ स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उपचार किए जाने के बास बाद महिला फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-cyclist-dies-after-being-hit-by-max-pickup-villagers-jammed-the-road/">सोनुवा

: मैक्स पिकअप के चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
इस बावत महिला के पति मनोहरपुर निवासी विशाल कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी सीता कुमारी के साथ देर रात सम्बलेश्वरी ट्रेन से राऊरकेला से मनोहरपुर आ रहा था. ट्रेन में ही अचानक उसकी पत्नी की तबियत बिगड़ने लगी. ट्रेन से उतरने के बाद उसकी पत्नी की परेशानी और बढ़ गई. इसी दौरान स्टेशन में ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवान की नजर दंपति पर पड़ी तो उसने पुछताछ की तथा इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी. जिसके बाद स्टेशन प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार, आरपीएफ प्रभारी योगेंद्र सिंह ने तुरंत 108 एम्बुलेंस के माध्यम से महिला को ईलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही