Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : विघ्न विनाशक गणेश मंदिर का पंचम वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मना

Manoharpur (Ajay Singh) : श्री श्री विघ्न विनाशक गणेश मंदिर का पंचम वार्षिक महोत्सव शनिवार को धूमधाम से आयोजित हुआ. इसके लिए गणेश मंदिर को फूल-मालाओं एवं रंग बिरंगी लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. भगवान गणेश की प्रतिमा का भव्य शृंगार के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए. इस अवसर पर रात्री में जमशेदपुर, कोलकाता के कलाकारों के द्वारा जगराता व झांकी प्रस्तुत किया जाएगा. सुबह वार्षिक महोत्सव पर आयोजित पूजा-अनुष्ठान में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के अलावे गणेश पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए और पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-illegal-mini-liquor-factory-busted-spurious-liquor-worth-five-lakh-recovered/">जमशेदपुर

: अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच लाख की नकली शराब बरामद

श्रद्धालुओं ने लिया भगवान का आशीर्वाद

[caption id="attachment_565118" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/25rc_m_39_25022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु[/caption] वहीं पूजन हवन के उपरांत महाभोग प्रसाद का वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया. इस शुभ अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा आमंत्रित अतिथियों ने भी हिस्सा लिया एवं पूजा में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया. मौके पर पुरोहित ब्रह्मचारी पं. विश्वानंद, पं. अखिलेश्वर पांडे, मुख्य आयोजनकर्त्ता एवं गणेश मंदिर के संरक्षक रंजित यादव, अश्वनी बघेल, राजेश राउत, राजेश सिंह, हीरालाल नायक लखिंदर दास, संजय यादव, जगन्नाथ साहु उर्फ तल्लु, विजय साहु, दीपक उपाध्याय, बजरंग गुप्ता, नटवर अग्रवाल, लालु मंडल, पिंकी डागा, सन्नी गुप्ता, गुडलाल गुप्ता समेत समिति के सदस्यगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही