Search

 
 
 

मनोहरपुर : धानापाली कोयल नदी के पुल का चौथा पीलर बाढ़ में चार फीट धंसा

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर-कोयल नदी में आई बाढ़ से झारखंड ओडिशा को जोड़ने वाली धानापाली पुलिया का चौथा पीलर धंसना शुरू हो गया है. इस कारण यह पुल कभी भी बाढ़ के पानी में टूट कर बह सकता है. उल्लेखनीय है कि चार साल पूर्व इस पुलिया का छठा पीलर करीब एक फीट धंस गया था. इसे पीडब्ल्यूडी विभाग ने उच्च तकनीक से लेबल करने की कोशिश की थी. इस बार बाढ़ से धानापाली पुलिया का चौथा पीलर पुनः करीब तीन-चार फीट धंस गया है. पीलर धंसने से पुल पर दरार पड़ने की संभावना है. इससे  दोपहिया, चारपहिया एवं पैदल भी लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा. मनोहरपुर धानापाली एवं जरायकेला व आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है. फिलहाल स्थानीय पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उस पुल से आवागमन पर रोक लगा दी है. पुल के दोनों ओर बांस बल्ली लगाकर सड़क को बंद कर दिया गया है. [caption id="attachment_394978" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Manoharpur-PUL-Dhansa-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> पुल के दोनों छोर पर बांस बल्ली लगाकर आवाजाही बंद की गई.[/caption] इसे भी पढ़ें : लगातार">https://lagatar.in/patratu-dam-water-level-increased-due-to-continuous-rain-administration-alert/">लगातार

हो रही बारिश से पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

पुल का उद्घाटन अब तक नहीं हुआ

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Manoharpur-PUL-Dhansa-2-1.jpg"

alt="" width="1277" height="541" /> उक्त पुलिया पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक के बावजूद बेखौफ दिन-रात भारी लोड वाहनों का आना-जाना जारी है. इसमें विभाग की भी लापरवाही है. यह पुल का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के कार्यकाल में किया गया था. पुल तो बनने के बाद चालू हो गया लेकिन इसका आज तक उद्घाटन नहीं हुआ है. चार साल पूर्व पुल के पीलर का धंसना इसकी गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दिया था. संवेदक पर विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही