Search

 
 
 

मनोहरपुर : उंधन-धानापाली मुख्यमार्ग पर बनी पुलिया का गार्डवाल क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका

 
Manoharpur (Ajay Singh) : झारखंड-उड़ीसा सीमा पर उंधन-धानापाली को जोड़ने वाली मुख्यमार्ग पर बनी पुलिया का गार्डवाल बारिश के कारण टूट क्षतिग्रस्त हो गया है. पीडब्लूडी विभाग द्वारा निर्मित उक्त पुलिया अभयपुर और धानापाली के बीच बनी है. इधर, पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है. बारिश के कारण दो दिन पूर्व पुलिया का गार्डवाल धंस गया था. शिकायत के बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-camp-will-be-held-in-villages-from-august-19-for-recovery-of-outstanding-electricity-bill/">चक्रधरपुर

: बकाया बिजली बिल वसूली के लिए 19 अगस्त से गांवों में लगेगा शिविर
वहां सुरक्षा को लेकर कोई भी सावधान करने का बोर्ड या लाल झंडा नहीं लगाया गया है. जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है.  विभाग व संवेदक की इस लापरवाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. वैसे जब से इस मार्ग का निर्माण हुआ है तब से इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है. चूँकि इस मार्ग से दिन रात तेज रफ्तार से दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनों का आवागमन होता है. यदि सावधानी नहीं बरती गई तो वहाँ दुर्घटना होना लाजमी है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazagon-independence-cup-football-tournament-organized-teams-from-many-states-participated/">मझगांव

: स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित, कई राज्यों की टीम ने की शिरकत

गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पूर्व बनकर तैयार यह सड़क पहली बारिश भी झेल नहीं पाई. वहीं अब करोड़ों की लागत से बनी यह सड़क की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगा है. इस संबध में पीडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष में संपर्क करना चाहा किंतु उनसे इस बावत उनका पक्ष नहीं लिया जा सका. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही