Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुरः ढिपा पंचायत से आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ

Manoharpur (Ajay Singh): आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को प्रखंड की ढिपा पंचायत में किया गया. यह कार्यक्रम 14 नवंबर तक प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ हरि उरांव की अध्यक्षता में हुआ. इस मौके पर जिप सदस्य जयप्रकाश महतो ने लोगों से सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा. इसे भी पढ़ें: मंकीपॉक्स">https://lagatar.in/12-year-old-girl-suspected-of-monkeypox-admitted-to-rims-sample-sent-to-kolkata-for-investigation/">मंकीपॉक्स

की संदिग्ध 12 साल की बच्ची रिम्स में भर्ती, सैंपल जांच के लिए भेजा गया कोलकाता

ऑन द स्पॉट कई ग्रामीणों की शिकायतों का निपटारा

इस अवसर पर विभिन्‍न विभागों के स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी इी गई. कई लाभुकों के बीच परिसंपत्ति आदि का वितरण किया गया. साथ ही ऑन द स्पॉट कई ग्रामीणों के आवेदन पर विचार कर उनकी शिकायतों का निपटारा किया गया.

यह थे उपस्थित 

इस मौके पर मनोहरपुर (भाग-1) जिप सदस्य जयप्रकाश महतो, प्रखंड प्रमुख गुरूवारी देवगम, ढिपा पंचायत के मुखिया अशोक बंदा समेत पंचायत के तमाम जनप्रतिनिधि, पंचायती राज पदाधिकारी राजेंद्र बाढ़ा, सीडीपीओ गीता सोय एवं संबधित विभागीय पदाधिकारी समेत काफी संख्या में ढिपा पंचायत के ग्रामीण लाभुक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-university-management-banned-the-entry-of-canara-bank-employees-operating-in-kolhan-university-campus/">चाईबासा

: केयू परिसर में संचालित केनरा बैंक कर्मियों के प्रवेश पर विवि प्रबंधन ने लगाई रोक
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही