Search

 
 
 

मनोहरपुर : रेल पार्किंग के मेन गेट को रस्सी से बांध कर किया सीधा

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर स्टेशन के समीप रेल पार्किंग का मेन गेट सामने की ओर झुक गया है. तेज आंधी बारिश में यह गेट कभी भी गिर सकता था. इससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी. लगातार न्यूज में खबर प्रकाशित होने के बाद आनन-फानन में मनोहरपुर रेल पार्किंग मेन गेट का अस्थाई मरम्मत कराया गया. जिससे भविष्य में मेन गेट गिरने से दुर्घटना घटित नहीं होगी. फिलहाल रेल विभाग ने रस्सी के सहारे गेट को बांध कर ठीक-ठाक कर दिया है. लेकिन इस गेट का विभाग कब मरम्मत कराएगी कुछ अता-पता नहीं है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-recovered-three-can-bombs-near-karaikela-tenda-village/">चाईबासा

: कराईकेला तेंदा गांव के पास पुलिस ने तीन केन बम किया बरामद
[caption id="attachment_643655" align="aligncenter" width="170"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/RAIL-PARKING-2-170x300.jpg"

alt="" width="170" height="300" /> रस्सी से बंधा गेट.[/caption] विदित हो कि मनोहरपुर रेल पार्किंग में छोटे-बड़े वाहनों के अलावा आम यात्री समेत लोगों का हमेशा आना-जाना यहां लगा रहता है. जिससे एक ओर झुक रहे मेन गेट के गिरने की आशंका प्रबल हो गई थी. यदि इसे ठीक-ठाक नहीं कराया जाता तो निश्चित तौर पर आंधी और बारिश में यह गेट गिर सकती थी. रेल विभाग द्वारा मनोहरपुर रेल खंड में मरम्मत व कई नए पुराने काम चल रहें है. किंतु विभाग का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है. इसे विभाग की लापरवाही कहे या फिर निष्क्रियता. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-a-woman-died-after-being-hit-by-a-train-near-goilkera-mahadevshal-dham/">चक्रधरपुर

: गोइलकेरा महादेवशाल धाम के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही