Search

 
 
 

मनोहरपुर : झारखंड आंदोलनकारी बुधराम सुरीन की अध्यक्षता में “आस” की बैठक सम्पन्न

 
Manoharpur (Ajay Singh) : रविवार को "आस" की आवश्यक बैठक झारखंड आंदोलनकारी बुधराम सुरीन की अध्यक्षता में बारला निवास नन्दपुर में हुई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 31 अक्टूबर को मनोहरपुर में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया. चूंकि 31 अक्टूबर को छठ पर्व का उदयाचल अर्घ्य है इस कारण ऐसा निर्णय लिया गया है. अब यह कार्यक्रम 2 नवम्बर को किया जाएगा. इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई जैसे सरकारी जन वितरण प्रणाली दुकान में कम अनाज मिलने, सारंडा के सुदूर क्षेत्र में सुबह नौ बजे शिक्षकों को समय पर विद्यालय नहीं पहुंचना एवं अपराह्न तीन बजे से पूर्व विद्यालय को बन्द करने को लेकर शिक्षकों के प्रति आक्रोश जाहीर किया गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-inflation-hit-on-diwali-and-chhath-festival-people-have-to-loose-their-pockets/">रांची

: दीपावली और छठ पर्व पर महंगाई की मार, लोगों को जेबें करनी पड़ रही ढीली

शिक्षकों के मनमानी रवैये से बच्चों का पठन-पाठन हो रहा है बाधित

चूंकि शिक्षकों के मनमानी रवैयों से बच्चों का पठन पाठन बाधित हो रहा है. इस बैठक में जन समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी “आस” कार्यकर्ताओं को दी गई. बैठक को "आस" संयोजक श्री बारला, देवेन्द्र नाग, ओडेया देवगम, कामेश्वर माझी, विकास होनहगा, जीवन गोडसोरा, वेनेडिक्ट लुगुन ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन शांन्ति एल कंडायबुरु ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही