Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : जरायकेला-डोमलई नाला पुलिया निर्माण कार्य का मंत्री ने किया शिलान्यास

Manoharpur (Ajay singh) : मंत्री सह स्थानीय विधायक जोबा मांझी के प्रयास से जरायकेला डोमलई नाला में पुलिया का निर्माण बुधवार से शुरू हो गया. यहां चाईबासा स्थित ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग की ओर से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य का शिलान्यास सह शुभारंभ मंत्री जोबा मांझी ने विधिवत रूप से किया. इस मौके पर मंत्री जोबा माझी ने कहा कि डोमलई नाला में पुलिया का निर्माण काफी महत्वपूर्ण है. इससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा. इस पुलिया के निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीण काफी दिनों से प्रयासरत थे. इनकी वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-filaria-control-program-from-10th-target-of-feeding-medicine-to-3-77-lakh-people/">चाईबासा

: फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम 10 फरवरी से, 3.77 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

कच्ची सड़कों को पक्कीकरण करने का मिला आश्वासन

मंत्री ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण पुलिया का निर्माण करने तथा स्थानीय ग्रामीणों को भी कार्य को सही ढंग से कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा. इस दौरान उन्होंने डोमलई पुलिया को जोड़ने वाली कच्ची सड़कों को भी अतिशीघ्र पक्कीकरण करने एवं जरायकेला थाना परिसर के समीप आधा किलोमीटर कच्ची सड़क को पक्कीकरण करने का आश्वासन दिया. मौके पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जितेंद्र पासवान, सहायक अभियंता राजु मरांडी, सत्यम कंस्ट्रक्शन संवेदक विनय ठाकुर, बसंत हरलालका, ग्राम मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मानुएल बेक, बिरसा तिर्की, सुरेश बेसरा, बहादुर मुर्मू, अंबिका चौधरी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही