Search

 
 
 

मनोहरपुर : बदलते मौसम में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी

 
Manoharpur (Ajay Singh) : पिछले एक सप्ताह से वायरल फीवर से ग्रसीत मरीजों का मनोहरपुर सीएचसी में आना जारी है. शुक्रवार को मनोहरपुर सीएचसी के ओपीडी में वायरल फीवर से ग्रसीत करीब 80 मरीजों को जांच के उपरांत दवा दी गई. एक सप्ताह के भीतर मरीजों की संख्या लगभग दो सौ के पार हो गई है. सीएचसी में उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ हरेंद्र मुंडा ने कहा कि इसमें सबसे अधिक रोगी मौसमी बुखार से पीड़ित है. चूंकि उन मरीजों को जांच के बाद मौसमी बुखार की दवा दी जा रही है. विदित हो कि मनोहरपुर का सारंडा वनग्राम क्षेत्र मलेरिया जोन माना जाता है. इसलिए उक्त क्षेत्र के मरीजों का रक्त जांच भी कराया जा रहा है. वहीं ज़रूरत पड़ने पर इंडोर वार्ड में भर्ती कर मलेरिया पीड़ित मरीजों का उपचार किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-five-year-old-girl-of-bailor-tola-dies-of-snakebite/">नोवामुंडी

: सर्पदंश से बाइलोर टोला के पांच वर्षीय बच्ची की मौत

मौसमी बीमारी से बचने सावधानी बरतने की सलाह

चिकित्सकों के अनुसार बारिश के मौसम में हर साल वायरल फीवर पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है. इस मौसम में जल जमाव से विशेषकर मलेरिया मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए घर के आसपास जल का जमाव नहीं होने दें तथा बासी भोजन के बदले ताजा भोजन, उबाला हुआ पानी, सोने के दौरान मच्छरदानी आदि का प्रयोग करना आवश्यक है. ताकी वायरल व मलेरिया फीवर से बचा जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही