Search

 
 
 

मनोहरपुर : बोलबम के जयकारे से गुंजायमान हुआ शिवालय

 
Manoharpur (Ajay Singh) : सावन के पहले दिन मंगलवार को विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान पर जलाभिषेक एवं विभिन्न पूजा अनुष्ठान, पूजन हवन आदि कराया. मनोहरपुर स्थित पातालनाथ महादेव, मणिनाथ महादेव, गोपेश्वर महादेव गोपीपुर, कोलभंगा महादेव, नगड़ा महादेव, छोटानागरा,,मोनी टूंगरी महादेव, कुड़ना एवं झाड़ेश्वर महादेव आनंदपुर आदि समेत विभिन्न शिवालयों में हवन,पूजन एवं हरीकीर्तन का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tomato-price-crosses-rs-130-per-kg-shopkeepers-and-customers-upset/">चाईबासा

: टमाटर का भाव 130 रुपये किलो के पार, दुकानदार व ग्राहक परेशान

पहली सोमवारी 10 जुलाई से आरंभ 

चूंकि इस वर्ष जलाभिषेक एवं कांवड़ यात्रा का अनुष्ठान का कार्यक्रम दो माह तक चलेगा. साथ ही आठ सावन सोमवार के व्रत रखे जाएंगे. सावन का पहला सोमवार व्रत 10 जुलाई से आरंभ होगा. दूसरा सोमवार 17 जुलाई, तीसरा सोमवार 24 जुलाई, चौथा सोमवार 31 जुलाई, पांचवा सोमवार 07 अगस्त, छठा सोमवार 14 अगस्त,सांतवां सोमवार 21 अगस्त एवं आठवां सोमवार 28 अगस्त को सोमवारी व्रत का समापन होगा. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dumris-mla-is-unable-to-complete-his-tenure-as-a-minister/">गिरिडीह

: मंत्री बनकर डुमरी के विधायक पूरा नहीं कर पाते हैं कार्यकाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही