Search

 
 
 

मनोहरपुर : पेयजल संकट से मीर मुहल्ला वासी परेशान, करेंगे प्रखंड मुख्यालय का घेराव

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर शहरी क्षेत्र के मीर मुहल्ला में पेयजल संकट गहराता ही जा रहा है. भूमिगत जल स्तर के नीचे जाने के कारण सोलर आधारित नलों में पानी नहीं आ रही है. इससे मुहल्ला वासी कोयना नदी से चूंआ खोदकर पानी लाने को मजबूर हैं. पेयजल की समस्याओं से जूझ रहे मुहल्ले की महिलाओं ने कहा कि मुहल्ला वासी सोमवार को प्रखंड मुख्यालय का घेराव करेंगे. ग्रामीणों ने कहा कि अपने हांथों में खाली बर्तन लेकर 20 मार्च को सुबह सड़क पर उतरेंगे तथा एक जुलूस के शक्ल में प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर मुख्यालय का घेराव करेंगे. विदित हो कि इस मुहल्ले में लगभग 400-500 की आबादी है. किंतु आबादी के अनुरूप पेयजल आपूर्ति के लिए जलस्रोतों की भारी कमी है. [caption id="attachment_584033" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Manoharpur-Water-Crisis-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खराब पड़ा जलमीनार.[/caption] इसे भी पढ़ें : सिमडेगा:">https://lagatar.in/simdega-mp-jan-panchayat-organized-in-mormdega-people-met-arjun-munda/">सिमडेगा:

मोरमडेगा में सांसद जन पंचायत का आयोजन,अर्जुन मुंडा लोगों ने मिले

चूंआ खोदकर पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण

वहीं पीएचडी विभाग द्वारा घर के नलों में जलापूर्ति काफी अर्से से बाधित है. मुहल्ले में सोलर आधारित चापाकल से भी पेयजल आपूर्ति बाधित है. गर्मी आने से पूर्व पेयजल की समस्या से मुहल्ला वासी जूझ रहें हैं. यहां के रहने वाले लोग कोयना नदी से चूंआ खोदकर पानी पीने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का कहा कि पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई किंतु समस्या आज तक ज्यों का त्यों बनी हुई है. मुहल्ले के लोगों का सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही