Manoharpur (Ajay Singh) : भारतीय जनता पार्टी मनोहरपुर मंडल के कार्यसमिति की एक आवश्यक बैठक बुधवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला समिति द्वारा नियुक्त प्रभारी, पूर्व राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी ने की. बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. अशोक षाडंगी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे 13 लोक कल्याण कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार हेतु कार्यकर्ताओं से जन संपर्क करने की बात कही. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाने का भी आह्वान किया. पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा 3 जून से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-21st-foundation-day-of-rvs-college-of-engineering-new-website-launched/">जमशेदपुर
: आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के 21वें स्थापना दिवस नयी वेबसाइट लांच
: आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के 21वें स्थापना दिवस नयी वेबसाइट लांच
Leave a Comment