Search

 
 
 

मनोहरपुर : संत अगस्तिन कॉलेज के छात्रों ने वनभोज में जमकर की मस्ती

 
Manoharpur (Ajay Singh) : नववर्ष पर मनोहरपुर स्थित संत अगस्तिन कॉलेज के छात्रों द्वारा रविवार को मनोहरपुर के कोयल नदी तट के पिकनिक स्पॉट धानापाली में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. प्रखंड के मनमोहक एवं रमणीक पिकनिक स्पॉट धानापाली में कॉलेज के छात्रों के अलावे स्थानीय लोगों की भी भीड़ उमड़ी जहां सभी ने पिकनिक का जमकर आनंद उठाया. कॉलेज के छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन हुआ. डीजे की धुन पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके. इसके बाद सभी ने मिलकर साथ भोजन किया. इस मौके पर विशेषकर संत अगस्तिन कॉलेज के हिंदी ऑनर्स के छात्र-छात्राएं समेत कॉलेज के आचार्य व सहकर्मीगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-centenary-jubilee-celebrations-of-st-augustine-church-organized/">मनोहरपुर

: संत अगस्तिन चर्च का शत वर्षीय जुबली समारोह आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही