Search

 
 
 

मनोहरपुर : झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मंगलवार देर शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मनोहरपुर का मौसम सुहाना हो गया है. पिछले डेढ़ माह से प्रचंड गर्मी से लोग परेशान थे, किंतु आज शाम बारिश से पूरा वातावरण ठंडा हो गया है. गर्मी से आम जनजीवन को बड़ी राहत पहुंची है. दोपहर को आसमान में काले बादल छाये रहने से सूर्य के तापमान में भारी कमी महसूस की गई, परंतु शाम होते ही तेज हवायें और गरजते बादल के बीच झमाझम बारिश होने से मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया और वातावरण ख़ुशनुमा और सुहाना हो गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-next-election-between-false-promise-of-bjp-and-honest-initiative-of-congress-santosh/">धनबाद

: अगला चुनाव भाजपा के झूठे वादे और कांग्रेस की ईमानदार पहल के बीच : संतोष

आंधी से घर पर गिरा विशाल पेड़, परिवार के लोग बाल-बाल बचे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Manoharpur-Rain-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंगलवार शाम बारिश व तेज आंधी तूफान से जहां लोगों को गर्मी से राहत पहुंची है. वहीं तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिरने से आम जन जीवन पर असर पड़ा है. प्रखंड के रायडीह पंचायत के रोगो गांव में नंदलाल चेरोवा के घर पर एक विशालकाय आम का पेड़ गिरने से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में उसके परिजन बाल-बाल बच गए. चूंकि जिस वक्त आम का विशालकाय पेड़ उनके घर पर गिरा परिवार के लोग बगल के घर में थे. इस कारण वे सभी बाल-बाल बच गये, नहीं तो जानमाल की भारी क्षति पहुंच सकती थी. इस आपदा से पीड़ित परिवार के मुखिया नंदलाल चेरोवा ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही