Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : अंचल निरीक्षक के सरकारी आवास से मोबाइल व लैपटॉप की चोरी

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत गोपीपुर स्थित अंचल निरीक्षक के सरकारी आवास से बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने मोबाइल व लैपटॉप पर हाथ साफ कर लिया. इस संबध में मनोहरपुर अंचल निरीक्षक विनोद कुमार ने मनोहरपुर थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है. शिकायत में बताया गया है कि वे अपने पत्नी संग गोपीपुर स्थित सरकारी आवास में रहते है. बुधवार रात बिजली गुल रहने के कारण वे अपनी पत्नी संग घर की छत पर सोने चले गए थे. इस दौरान घर के मुख्य दरवाजा व बाउंड्री के मेन गेट में ताला लगा दिया गया था. गुरुवार सुबह 5 बजे जब वे सो कर उठे और नीचे कमरे में पहुंचे तो देखा उनका मोबाइल नहीं है, इसके बाद कमरे में सभी तरफ खोजबीन करने पर पाया की दूसरी ओर रखा लैपटॉप भी गायब है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ensure-necessary-action-by-marking-illegal-cultivation-of-opium-hemp-in-the-district-deputy-commissioner/">आदित्यपुर

: जिले में अफीम, गांजा की अवैध खेती को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें – उपायुक्त

पुलिस कर रही चोरों की तलाश

इसके बाद उन्होंने घर के सभी जगहों पर तलाशी लेने पर पाया कि घर के पीछे स्थित डिग्री कॉलेज के बॉउंड्री वाल व आवास के बालकनी में मिट्टी लगा हुआ है, तथा बालकनी में ताला भी नहीं है. इससे उन्हें विश्वास हो गया कि डिग्री कॉलेज के बॉउंड्री की मदद से चढ़कर बालकनी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने उनके मोबाइल व लैपटॉप की चोरी कर ली है. जिसकी कुल अनुमानित मूल्य लगभग 45 हजार रुपये है. इधर, मनोहरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्ध जगहों में छापेमारी कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही