Search

मनोहरपुर : पाइप लाइन में लीकेज से हजारों लिटर पीने का पानी हो रहा बर्बाद

Manohrpur( Ajay Singh) : शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. इसका मुख्य कारण है पाइप लाइन में मिट्टी व कचरा का जमाव होना है. वहीं मेंटेनेंस के अभाव में पाइप लाइन में कई जगह लिकेज आना है. इसके चलते हर दिन हजारों लिटर पानी बेवजह बह रहा है. पाइप में लिकेज शिव मंदिर और शिवम गैस एजेंसी और बिरसा मिनी चौक के समीप है. इससे हजारों लीटर पानी सप्लाई के दौरान बेवजह बह रहा है. पीएचईडी विभाग को सारी बातों की जानकारी है इसके बावजूद कोताही बरती जा रही है. इससे सुबह पेयजल आपूर्ति के दौरान पेयजल समस्या पूरी तरह चरमरा गई. जिससे शहर व आस पास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को लेकर विकट समस्या उत्पन्न हो गई. गर्मी में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे है. जहां एक ओर सरकार पेयजल समस्या से निपटने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजना चला रही है. वहीं विभाग मनोहरपुर शहर व आस पास क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति को लेकर गंभीर नहीं है. व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. विभागीय कुव्यवस्था से आम उपभोक्ता पेयजल समस्या से परेशान हो चुके है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-pratibha-samman-ceremony-organized-at-anand-marg-vidyalaya/">चाकुलिया

: आनंद मार्ग विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

मेंटेनेंस कार्य में समस्या आ रही है - मंडल

चक्रधरपुर के पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभुदयाल मंडल ने कहा कि नियमित जलापूर्ति व मेंटेनेंस कार्य भी जलसहिया के जिम्मे में है. चूंकि विभाग को मेंटेनेंस के लिए किसी भी प्रकार की सरकारी राशी उपलब्ध नहीं होती है. सिर्फ मेंटेनेंस कार्य में विभाग अपने तकनीकी स्टाफ को जलसहिया को उपलब्ध करा देगी. जबकी मनोहरपुर में उपभोक्ताओं के पास पानी का बील काफी बकाया है. इससे सहिया को नियमित जलापूर्ति व मेंटेनेंसकार्य में समस्या आ रही है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-clinical-nutrition-and-dietetics-course-demand-of-modern-times-many-possibilities-of-employment/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : क्लिनिकल न्यूट्रीशन एंड डायटेटिक्स कोर्स आधुनिक समय की मांग, रोजगार की कई संभावनाएं
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp