Search

मनोहरपुर : नक्सली के नाम पर ठेकेदारों से लेवी वसूलने वाले तीन गिरफ्तार

Manoharpur (Ajay Singh) : आनंदपुर पुलिस ने बुधवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम पर संवेदकों से लेवी मांगने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनके पास हथियार समेत अन्य कई सामान बरामद हुए हैं. गुरुवार को पुलिस ने तीनों को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में चाईबासा भेज दिया है. गिरफ्तार युवकों में आनंदपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत रोबकेरा का मधुसूदन सिंह उर्फ छोटे, कांडी का रोशन भुइयां व बिरसा भुइयां शामिल है. इनके पास से चार देसी कट्टा, एक सिंगल बैरेल बंदूक, दो बाइक, एक स्कूटी, गोली रखने वाला पाउच, चितकबरा पेंट, मोबाइल, पीएलएफआई का चंदा रसीद आदि बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-orientation-program-organized-by-center-for-catalysing-change/">चाईबासा

: सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज की ओर से उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp