Search

 
 
 

मनोहरपुर : रेलवे संपत्ति चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, जेल

 
Manoharpur (Ajay singh) : रेलवे संपत्ति चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए आरपीएफ रेल क्षेत्र में लगातार छापामारी कर रही है. शनिवार की रात छापामारी के दौरान जरायकेला डोमलाई नाला पुलिया के समीप से तीन आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. गिरफ़्तार तीनों आरोपी लक्ष्मण कंडायबुरु, बुधुवा कंडायबुरु एवं शिवलाल कंडायबुरु हैं. तीनों लाईलोर गिरजा टोली के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-raghuvar-das-inaugurated-the-kali-puja-pandal-of-maa-ambe-youth-sporting-club/">आदित्यपुर

: मां अम्बे यूथ स्पोर्टिंग क्लब के काली पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन
वहीं रेल सुरक्षा बल मनोहरपुर थाना कांड संख्या 6/22 रेलवे संपत्ति (विधि विरुद्ध कब्जा) अधिनियम, 1966 के तहत गिरफ्तार तीनों आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया है. 10 दिनों में रेल संपत्ति चोरी कांड में आरपीएफ ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. मनोहरपुर आरपीएफ के उप निरीक्षक अश्मित कुमार वर्मा ने कहा कि रेलवे संपत्ति चोरी रोकने के लिए आरपीएफ काफी गंभीर व सतर्क है. इसे रोकने के लिए रेल क्षेत्र में लगातार छापामारी जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही