Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : डिम्बूलि में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित, झारखंड-ओडिशा की 48 टीमों ने की शिरकत

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड के डिम्बूलि पंचायत के तुमसाई फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड, ओडिशा के साथ-साथ मनोहरपुर व आस पास क्षेत्र की कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही है. शुक्रवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायत की मुखिया हल्यानी जाते ने फुटबॉल में किक मारकर किया. इस दौरान उन्होंने प्रथम मैच की दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-road-from-telcon-to-south-gate-became-a-pond-in-light-rain-traffic-remained-closed/">जमशेदपुर

: हल्की बारिश में पुनः तालाब बनी टेल्कॉन से साउथ गेट जाने वाली सड़क, आवागमन रहा बंद

जीतने वाली टीम को मिलेगा नकद पुरस्कार

पहले दिन का फुटबॉल मैच काफी रोमांचक भरा रहा. तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को होगा. वहीं खेल में विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथियों के द्वारा नकद राशि एवं खस्सी देकर सम्मानित किया जाएगा. मुखिया ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना एवं अनुशासित रहकर खेलना जरूरी है. इस मौके पर मुंडा विश्वास अंगरिया, लालसिंह सिद्धू, रामसिंह सिद्धू, बुधरराम चेरोवा एवं पंचायत जनप्रतिनिधि समेत आयोजन समिति के सदस्य एवं काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही