Search

 
 
 

मनोहरपुर : एक बच्चे सहित तीन को सांप ने डंसा, बच्चा राउरकेला रेफर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश से पीड़ित तीन मरीजों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. भर्ती कराए गए मरीज में दो पुरुष व एक बच्चा है. अस्पताल में भर्ती तीनों मरीजों का चिकित्सकों के देख-रेख में इलाज चल रहा है. बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है. बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे राउरकेला रेफर कर दिया गया है. पीड़ित बच्चा 8 वर्षीय सूबेदार समद बिनुवा गांव का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-program-organized-at-sadar-hospital-on-the-birth-anniversary-of-mother-teresa/">चाईबासा

: मदर टेरेसा की जयंती पर सदर अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित

बच्चे को आंगन में खेलने के दौरान सांप ने डंसा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Manohapur-Snak-Bite-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> परिजनों के मुताबिक बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था, तभी हरे रंग के एक जहरीले सांप ने उसके दांए पैर में काट लिया. वहीं दूसरे मामले में मनोहरपुर मिशन कंपाउंड के रहने वाले 53 वर्षीय नेल्शन केरकेट्टा को झाड़ी काटने के दौरान एक सांप ने डंस लिया. एक अन्य घटना में मनोहरपुर के इचापीड़ गांव के रहने वाले 45 वर्षीय श्यामलाल महतो को खेत में हल चलाने के दौरान बाएं पैर में सांप ने डंस लिया. इन दोनों का मनोहरपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही