Manoharpur : सोमवार की देर रात आनंदपुर-रांची मुख्य मार्ग पर अवस्थित डुमिरता गांव के समीप सड़क दुर्घटना में राहगीर समेत तीन लोग घायल हो गए. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राहगीर आनंदपुर थाना अंतर्गत बेड़ाकेंदुदा पंचायत के पेटेर गांव का निवासी प्रभुसहाय कंडुलना (55), रनिया थाना अंतर्गत खाटकूड़ा निवासी बाइक सवार प्रसाद चीक बड़ाइक (45) और बलराम चीक बड़ाइक (25) शामिल हैं. सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल प्रभुसहाय कंडुलना का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें : पूजा">https://lagatar.in/in-pooja-singhal-episodebjp-returned-to-backfoot-from-front-raghuvar-silent-babulal-deepak-prakash-also-loosened-his-temper/">पूजा
सिंघल प्रकरण में फ्रंट से बैकफुट पर लौटी बीजेपी, रघुवर खामोश, बाबूलाल, दीपक प्रकाश के भी तेवर ढीले वहीं इस घटना में घायल प्रसाद चीक बड़ाइक और बलराम चीक बड़ाइक सीएचसी में इलाजरत हैं. जानकारी के मुताबिक कंडुलना डूमिरता गांव से अपने गांव पेटेर लौट रहा था. इसी दौरान बुड़ीबिल की ओर जा रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने डूमिरता गांव के समीप पैदल जा रहे कंडुलना को टक्कर मार दिया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक भी घायल हो गए. मनोहरपुर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment