Search

 
 
 

मनोहरपुर : बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर चोरी की गई तीन बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है. गिरफ्तार युवकों में मनोहरपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर का रियाज अंसारी, बरंगा गांव उर्किया का प्रशांत रजक और टंगराईन गांव निवासी उज्जवल प्रामाणिक शामिल है. तीनों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल किया और कई चोरी के कांडों का खुलासा किया. पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को रविवार शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-child-injured-after-falling-from-tree-serious/">मनोहरपुर

: पेड़ से गिरकर बच्चा घायल, गंभीर

वाहन चेकिंग के दौरान धराए तीनों

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक चोरी कांड का मुख्य आरोपी उज्जवल प्रामाणिक शातिर बाइक चोर है तथा पूर्व में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. पुलिस को बाइक चोरी होने की लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया. इनके संबंध में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग चलाया तब जाकर तीनों की गिरफ्तारी हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही