Search

 
 
 

मनोहरपुर : दो बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज

 
Manoharpur : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के शहरी इलाके में पीएचडी कार्यालय मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए. तीनों का इलाज मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. घायलों में चरकाडुंगरी निवासी 52 वर्षीय रतन भूमिज व मनोहरपुर निवासी 32 वर्षीय अनिल सिंह के अलावा हाकागुई निवासी 30 वर्षीय विक्रम चेरोवा घायल हो गए. घायलों में रतन व अनिल का इलाज मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि विक्रम चेरोवा सीएचसी आते समय रास्ते से ही फरार हो गया. मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-anoop-singhdev-became-mla-representative-of-health-department/">खरसावां

: अनूप सिंहदेव बने स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि
जानकारी के मुताबिक अनिल सिंह व रतन अपनी बाइक से मनोहरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान पीएचईडी मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक (ओडी 14 एक्स- 8042) ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी. इससे अनिल और रतन घायल हो गए, जबकि सामने की बाइक पर सवार घायल विक्रम को छोड़कर चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया. इधर पुलिस दुर्घटना को लेकर घायलों का बयान लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही