Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवक घायल, एक गंभीर

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : रविवार देर शाम मनोहरपुर कोयल ब्रिज पर दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दो बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए. घायलों में मनोहरपुर तुरी टोला निवासी 24 वर्षीय दिलशाद मंसुरी एवं 16 वर्षीय शेख अरसद और बीस ग्राम कोलपोटका का रंजित कच्छप शामिल हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी लाया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दिलशाद मंसूरी को प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया. वहीं घायल रंजित कच्छप का सीएचसी में इलाज चल रहा है. जबकी आंशिक रूप से चोटिल शेख अरसद को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार दिलशाद मंसूरी और शेख अरसद पेशे से बिजली मिस्त्री है. शाम में दोनों एक ही बाइक से बरंगा गांव में एसी लगाने के लिए जा रहे थे. तभी कोयल नदी पुलिया पर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-van-mahotsav-begins-appeal-to-people-to-plant-more-and-more-trees/">घाटशिला

: वन महोत्सव शुरू, लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही