Search

 
 
 

मनोहरपुर : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, हालत गंभीर

 
Manoharpur Ajay Singh : मनोहरपुर राउरकेला मुख्य मार्ग मेदासाईं समद पेट्रोलपंप के समीप शनिवार देर रात टेम्पो सवार को पीछे से आ रहे हाइवा ने टक्कर मारकर फरार हो गया.जिससे टेम्पो में बैठे चालक व एक युवक समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गया. टेम्पो चालक 22 वर्षीय कृष्णा मुंडारी गेंडूम गांव का रहने वाला है. वही 18 वर्षीय अभिषेक बंदा घाघरा गांव का रहने वाला है. घायल दोनों युवकों को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहां चिकित्सकों के देख रेख में घायल युवकों का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : पोटका">https://lagatar.in/potka-mla-sanjeev-sardar-laid-the-foundation-stone-of-various-schemes/">पोटका

: विधायक संजीव सरदार ने किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास

पुलिस ने हाइवा को किया जब्त

इस घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार टेम्पो चालक अपने गांव गेंडूम से सवारी लेकर मनोहरपुर स्टेशन छोड़ने आया था. लौटने के क्रम में पीछे से एक हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया. जबकि भाग रहे हाइवा के बारे सूचना जराइकेला थाना को दे दी गई. जहां जराइकेला पुलिस द्वारा त्वरित करवाई कर उक्त हाइवा को पकड़ लिया तथा जराइकेला पुलिस जब्त हाइवा को थाना परिसर में लाकर रखा गया है. वहीं इस घटना को लेकर पुलिस अग्रेतर कारवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ddc-held-a-meeting-with-block-workers-in-block-auditorium/">चाकुलिया

: प्रखंड सभागार में डीडीसी ने प्रखंडकर्मियों के साथ की बैठक

सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर

मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग स्थित डुमीरता के पास शनिवार देर रात सड़क पार कर रहे युवक को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में साहिबगंज निवासी 27 वर्षीय अब्दुल राशिद शेख घायल हो गया. अब्दुल शेख किसी ठेका कंपनी का कर्मी बताया जा रहा है. उसे उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों ने बाइक को जब्त कर लिया है. वहीं बाइक सवार युवक बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा. मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में बाइक चालक को भी चोट लगी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही