Search

 
 
 

मनोहरपुर : प्राथमिक विद्यालय में सुविधा बहाल करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मनोहरपुर प्रखंड के तमाम पंचायतों के मुखिया, प्रमुख, पंचायत प्रतिनिधि व मुंडाओं ने उपायुक्त के नाम संयुक्त पत्र लिखकर प्राथमिक विद्यालय झारियाटोला (खुदपोस) में शौचालय, स्नानागार, पेयजल और बाउंड्री निर्माण अविलंब कराने की मांग की है. बता दें कि पश्चिम सिंहभूम जिले के तमाम 18 प्रखंडों समेत मनोहरपुर प्रखंड में गैर सरकारी संस्था एस्पायर द्वारा बच्चों के शिक्षा व उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जा रहा है. इसके तहत ड्रॉप आउट या छिजित बच्चों को उम्र सापेक्ष वर्ग एवं वर्ग सापेक्ष दक्षता देकर पुनः विद्यालय से जोड़ा जा रहा है. इस कार्य हेतु संस्था को आरबीसी संचालन के लिए अस्थायी रूप से विलय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय झारियाटोला (खुदपोस) उपलब्ध कराया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-semi-bahubali-puja-pandal-will-be-the-center-of-attraction-in-chowringhee/">बहरागोड़ा

: चौरंगी में सेमी बाहुबली पूजा पंडाल होगा आकर्षण का केंद्र

प्राथमिक विद्यालय में एस्पायर संस्था के तहत बच्चों को दी जाएगी शिक्षा

लेकिन उक्त भवन में शौचालय, पेयजल, स्नानागार आदि की कोई सुविधा नहीं है. इस भवन में 100 बच्चे आवासीय सुविधा के तहत रह कर पढ़ाई करेंगे. यहां पढ़ने वाले बच्चे मनोहरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के वैसे गरीब बच्चे होंगे जो विभिन्न वजहों से कभी स्कूल नहीं गये. ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ कर इनका नामांकन बाद में विभिन्न सरकारी विद्यालयों में करा दिया जायेगा. वहीं, पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा लिखा गया संयुक्त पत्र महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री, सांसद पश्चिमी सिंहभूम, जिला परिषद् अध्यक्ष, जिला परिषद् उपाध्यक्ष, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त आदि को दिया जायेगा, ताकि जल्द उक्त सुविधाएं को उस स्कूल में बहाल कराई जा सके. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-successful-students-will-be-enrolled-in-the-matriculation-supplementary-examination-in-tata-college/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज में मैट्रिक सप्लीमेंट्री परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का होगा नामांकन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही