Search

 
 
 

मनोहरपुर : प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ ने एकीकृत पारा शिक्षक संघ के विरुद्ध खोला मोर्चा

 
Manoharpur (Ajay Singh) : प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक शुक्रवार को मनीपुर स्थित आम बागान में हुई. बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष आनंद किशोर महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें संगठन को मजबूत करने समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई. साथ ही गलत तरीके से एकीकृत मोर्चा का गठन एवं मानदेय वृद्धि के नाम पर की जा रही चंदा वसूली के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया व  इसकी घोर निंदा की गई. वहीं प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ मनोहरपुर कमेटी का कहना है कि एकत्रित पारा शिक्षक संघ मोर्चा संगठन के लोगों को गुमराह कर रहा है. हमारे संघ से कोई भी साथी एकत्रित मोर्चा में नहीं गए हैं. हम एकजुट हैं और प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं. इसे भी पढ़ें : पोटका">https://lagatar.in/potka-blood-donation-camp-organized-in-dholadih-on-hul-day-the-mla-paid-tribute-to-the-martyrs/">पोटका

: हूल दिवस पर धोलाडीह में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक ने शहीदों को किया नमन

प्रशिक्षित सहायक अध्यापक-अध्यापिका रहे उपस्थित

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मानदेय वृद्धि के नाम पर किसी तरह का कोई भी चंदा नहीं दिया जाएगा. क्योंकि एक से पांचवीं कक्षा तक के सहायक अध्यापकों का अपने-अपने पंचायत भवन में ही अनुमोदन होगा एवं छठवीं से आठवीं तक के सहायक अध्यापकों का प्रखंड कार्यालय में अनुमोदन होगा. सभी से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने पंचायत में बैठक कराने हेतु प्रयासरत रहें. इस बैठक में मुख्य रूप से रत्नाकर दास, हेमंत कुमार दास, शिवनाथ महतो, जोगन होरो, सीमा कुमारी मुंडारी, गीता सांडिल, आशा पूर्ती, सुनीता शांडिल, जयंती वाईफाई, मनोहरी पूर्ति, मुक्ता नाग, रजनी कुमारी दास, ईसा समद समेत काफी संख्या में प्रशिक्षित सहायक अध्यापक-अध्यापिका उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही