Manoharpur(Ajay singh) : आनंदपुर मथुरापोष में आदिवासी कुड़मी समाज आनंदपुर इकाई का सामाजिक मिलन समारोह सह जुड़अहि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुंडा लक्ष्मीनारायण महतो ने कुड़मी ध्वजारोहण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया. लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महतो ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में सामाजिक एकता अहम है. इसे भी पढ़ें :कुड़मी">https://lagatar.in/protest-of-kudmi-community-continues-impact-on-rail-road-traffic/">कुड़मी
समाज का धरना-प्रदर्शन जारी, रेल-सड़क यातायात पर असर
तांत्रिक ने 9 महीने की बच्ची का गला काटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
समाज का धरना-प्रदर्शन जारी, रेल-सड़क यातायात पर असर
समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर
उन्होंने समाज के लोगों से सामाजिक कुरीति को दूर करने एवं संगठन को मजबूत करने पर बल दिया. राजनीतिक एवं आर्थिक संपन्नता के लिए समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया. सभा को समाज के प्रबुद्ध योगेन्द्र महतो, राज बिहारी महतो, कदम बिहारी महतो, अनादि महतो, देवीलाल महतो ने भी समाजहीत में अपनी बातों को रखा. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमर गायक रंजित महतो ने वंदना गीत के अलावा कुड़माली गीतों की प्रस्सतुति दी. कार्यक्रम प्रारंभ करने के पूर्व ग्राम देवता की पूजा अर्चना की गई. मौके पर आनंदपुर प्रखंड के विभिन्न गावों के हज़ारो की संख्या में महिला,पुरुष,युवा एवं बुजुर्ग लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें :समस्तीपुर:">https://lagatar.in/samastipur-tantrik-slit-throat-of-9-month-old-girl-police-arrested/">समस्तीपुर:तांत्रिक ने 9 महीने की बच्ची का गला काटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment