Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : घाघरा में विभिन्न मुद्दों को लेकर आदिवासी मुंडा हो समाज ने की बैठक आयोजित

Manoharpur (Ajay Singh) : रविवार को प्रखंड के ढिपा पंचायत अंतर्गत ग्राम घाघरा स्थित हो टोला में मुंडा हो समाज की बैठक सुरेश बंदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुंडा हो समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. साथ ही सामाजिक कुरीतियों एवं समाज को नशामुक्त करने के अलावा बच्चों के शिक्षा पर जोर दिया गया. इस बैठक में उपस्थित ढिपा पंचायत के मुखिया अशोक बंदा ने आदिवासी समाज के अलावा सभी वर्गों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-artists-narrated-their-pain-to-the-chief-minister-demanding-monthly-allowance-and-identity-card/">चांडिल

: कलाकारों ने मुख्यमंत्री को सुनाई अपनी पीड़ा, मासिक भत्ता व पहचान पत्र देने की मांग

ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए हर समय रहेंगे उपलब्ध - मुखिया

मुखिया सुरेश बंदा ने अपने क्षेत्र के लोगों को पंचायत से जुड़े विकास कार्यों एवं किसी भी प्रकार की समस्याओं को लेकर उन्होंने मदद करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए वे हर समय उपलब्ध रहेंगे. इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया संगीता सीमा बंदा, राहुल बंदा, लक्ष्मण बंदा, नीरज बंदा, सुमी पूर्ती, मोहन जाते, उजीत जाते समेत आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही