Search

 
 
 

मनोहरपुर: शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  दी श्रद्धांजलि

 
Manoharpur (Ajay Singh): ऊँधन स्थित शहीद निर्मल चौक पर सोमवार को शहीद निर्मल महतो के 35वें शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर आजसू पार्टी एवं झामुमो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के आजसू प्रभारी एवं पूर्व प्रत्याशी बिरसा मुंडा एवं आजसू के प्रखंड अध्यक्ष अनादि महतो उपस्थित थे. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-samir-kumar-mahanti-pays-tribute-to-martyr-nirmal-mahto/">चाकुलिया

: विधायक समीर कुमार महंती ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी
[caption id="attachment_383205" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/08aug5a.jpg"

alt="" width="600" height="253" /> शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देते नेता व कार्यकर्ता.[/caption]

निर्मल महतो की बदौलत ही झारखंड राज्य का सपना पूरा हुआ: बिरसा मुंडा

पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने ‘शहीद निर्मल महतो अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा वीर शहीद निर्मल महतो तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाए. आजसू नेता श्री मुंडा ने कहा कि निर्मल महतो पृथक झारखंड राज्य के प्रमुख आंदोलनकारी नेता थे. उनकी बदौलत ही झारखंड राज्य का सपना पूरा हुआ. किंतु यहां के लोगों का संपूर्ण विकास आज भी अधूरा है .हमें निर्मल महतो के सपनों का झारखंड का निर्माण करना है,  यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

जन-जन की आवाज थे निर्मल महतो: अनादि महतो

आजसू नेता अनादि महतो ने कहा कि आज ही के दिन मजदूर नेता और झारखंड आंदोलनकारी निर्मल महतो को टाटानगर के चमरिया गेस्ट हाउस के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी. वे जन-जन की आवाज थे. आज उनके शहादत दिवस पर हम सभी झारखंड आंदोलनकारी उनका शत-शत नमन करते हैं. इस मौके पर संजय महतो, रूपलाल महतो, मुन्ना लोहार, नरेंद्र महतो, महेंद्र महतो,समेत काफ़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-jharkhandi-bhasha-khatian-sangharsh-samiti-remembers-nirmal-da/">चाकुलिया:

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने निर्मल दा को याद किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही