Search

 
 
 

मनोहरपुर : ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को दी गई श्रद्धांजलि

 
Manoharpur (Ajay Singh) : गोइलकेरा स्थित पारलीपोष विश्व कल्याण आश्रम अवस्थित माता राजराजेश्वरी मंदिर प्रांगण एवं मनोहरपुर के मौनी आश्रम में ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया. शंकराचार्य जी की तस्वीर पर उपस्थित लोगों के द्वारा माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-foundation-stone-laid-for-beautification-work-of-gauri-kunj-and-five-pandav-tourist-places/">घाटशिला

: गौरी कुंज व पांच पांडव पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का किया गया शिलान्यास
[caption id="attachment_421757" align="aligncenter" width="510"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/manoharpur-shradhanjali-1.jpeg"

alt="" width="510" height="340" /> श्रद्धांजलि सभा में जुटे अनुयायी[/caption] शोक सभा में मनोहरपुर,आनंदपुर एवं गोइलकेरा व आस पास के गांव से अनुयायी खासकर महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही.इस मौके पर उपस्थित गोइलकेरा के सुनील गुप्ता ने विश्वकल्याण आश्रम के मुख्य उद्देश्य एवम गुरु महाराज जी के जीवनी पर प्रकाश डाला, वहीं चाईबासा से आए हुए आध्यात्मिक उत्थान मंडल के महासचिव बामदेव जी ने श्री महाराज जी के साथ बिताए हुए किमती पलो के यादों को साझा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र से और यहाँ के लोंगो से श्री गुरूमहाराज जी का काफी गहरा लगाव था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही