Search

 
 
 

मनोहरपुर : कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

 
Manoharpur (Ajay singh) : भाजपा माहिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री सीमा मुंडारी की अगुवाई में बुधवार को मनोहरपुर अंर्तगत मनीपुर टोला में कारगिल दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस कार्य्रकम में शामिल ग्रामीणों व भाजपाइयों ने शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सभी ने शहीद जवान अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा वीर शहीद जवानों तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगाए. भाजपा नेत्री सीमा मुंडारी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम का प्रतीक है. अपने प्राणों का बलिदान देने वाले उन शहीद जवानों को हृदयपूर्वक कोटी कोटी नमन है. इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा संगठन के कार्यकर्ता व दर्जनों समर्थक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-children-of-lipunga-primary-school-are-not-getting-pure-drinking-water/">किरीबुरू

: लिपुंगा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही