Search

 
 
 

मनोहरपुर : आनंदपुर में सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

 
Manoharpur(Ajay Singh) : मनोहरपुर व आनंदपुर में स्वतंत्रता दिवस धुमधाम से मनाया गया. मौके पर प्रखंड के सभी पंचायतों के अलावा सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय झंडोत्तोलन और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. प्रखंड मुख्यालय मनोहरपुर में प्रखंड प्रमुख गुरुवारी देवगम एवं आनंदपुर में प्रखंड प्रमुख दिलवर खाखा ने राष्ट्रीय झंडा फहराकर झंडे को सलामी दी. वहीं फ़ॉरेस्ट नाका चौक मनोहरपुर में जिप सदस्य सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने राष्ट्रीय झंडा फहराया तथा झंडे को सलामी दी. झंडोत्तोलन में शामिल स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय वीर शहीदों अमर रहे एवं देशभक्ति का नारा लगाया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-netaji-subhash-university-celebrated-77th-independence-day-with-pomp/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष विश्विद्यालय ने धूमधाम से मनाया 77वां स्वंत्रता दिवस

खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/manoharpur-jhandotolan-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मनोहरपुर थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक फागु होरो, थाना प्रभारी अमित कुमार, आनंदपुर थाना में थाना प्रभारी विकास दुबे ने तिरंगा फहराया. मनोहरपुर डिवीजन पथ निर्माण विभाग कार्यालय में कार्यपालक अभियंता रघुवंश चौधरी, मनोहरपुर सीएचसी में प्रभारी डॉ.अनिल कुमार व मनोहरपुर रेल परिसर में स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार, रेल थाना में प्रभारी अनिल कुमार सिंह, रेल सुरक्षा बल थाना में प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, संत अगस्तीन महाविद्यालय में प्राचार्य नेहरूलाल महतो, ईश्वर पाठक प्लस टू विद्यालय की प्रधान शिक्षिका संध्या सुरीन, संत अगस्तीन उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक संजय डुंगडुंग, संत नरसिंह बालिका उच्च विद्यालय में प्रधान शिक्षिका रेखा प्रधान, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में आचार्य रवींद्र सिंह, आइडियल पब्लिक इंगलिश स्कूल मनोहरपुर में प्रिंसिपल मो.उमर, सारंडा शिक्षा निकेतन पुरनाडीह मकरंडा जराईकेला में निदेशक शशीभूषण महतो ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. बीडीओ हरि उरांव, सीओ रवीश सिंह राज, एसआई मनीष यादव, एएसआई ओपी यादव, मुकेश सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह प्रखंड व अंचल कर्मी समेत स्कूल के बच्चे एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-netaji-subhash-university-celebrated-77th-independence-day-with-pomp/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष विश्विद्यालय ने धूमधाम से मनाया 77वां स्वंत्रता दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही