Search

 
 
 

मनोहरपुर : फुटबॉल प्रतियोगिता में तुमकेला यंग क्लब बना विजेता

 
Manoharpur (Ajay Singh) : अजंबर गुड़िया की स्मृति पर सागजुड़ी फुटवॉल मैदान में दो दिवसीय अजंबर गुड़िया मेमोरियल फुटवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रविवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल का उद्घाटन मुख्य अतिथि मकरंडा पंचायत की मुखिया रानी गुड़िया ने  किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर खेल की शुरुआत की. प्रतियोगिता में झारखंड एवं ओडिशा की कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच अजंबर ब्रदर्स और तुमकेला यंग क्लब के बीच खेला गया. दोनों टीमें काफी अनुशासित थीं. मुख्य अतिथि मुखिया रानी गुड़िया और विशिष्ट अतिथि जेएमएम नेता किशोर कुमार खलखो ने विजेता टीम तुमकेल यंग क्लब ओडिशा और उपविजेता टीम अजंबर ब्रदर्स को खस्सी व नगद राशि से पुरस्कृत किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Manoharpur-Chiyars.jpg"

alt="" width="1024" height="768" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-students-passed-in-santali-olchiki-exam-got-certificate/">चांडिल

: संताली ओलचिकी परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र
मुख्य अतिथि मुखिया रानी गुड़िया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार जीत होती है, किंतु खेल भावना एवं अनुशासित रहकर खेलना चाहिए. उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों को इस खेल के आयोजन को लेकर बधाई व शुभकामनायें दी. इस खेल के दौरान चीयर्स लीडर्स ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों व खिलाड़ियों का मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन किया. इस मौके पर ग्राम मुंडा जगमोहन गुड़िया एवं खेल आयोजन समिति के संरक्षक संदीप गुड़िया, सुजीत नायक, सिनु गुड़िया, जयपाल गुड़िया, सुलेमान जोजो, सिंगराय कंडुलना, सोमा बागे समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही