Search

 
 
 

मनोहरपुर : पंसस और उपमुखिया के प्रयास से तुरी टोला को दस वर्षों बाद मिले बिजली के पोल

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत तुरी टोला में अब बिजली के खंभे लग गए है. पिछले दस वर्षों से यहाँ के बिजली उपभोक्ता बांस व लकड़ी के खंभों के सहारे बिजली के कनेक्शन घरों तक पहुंचाए गए थे. यहां के लोगों ने कई बार बिजली विभाग से पोल देने की मांग की थी लेकिन स्थानीय तुरी टोला निवासियों का हसरत पूरी नहीं हुई थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tribal-ho-samaj-yuva-mahasabha-held-a-meeting-to-prepare-for-world-tribal-day/">चाईबासा

: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने की बैठक
इसके बाद लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई. इस पर संज्ञान लेते हुए नवनिर्वाचित पंसस खुशबू गुप्ता और उपमुखिया प्रतोष यादव ने बिजली विभाग से बातचीत कर आठ बिलजी के (सीमेंट) खंभे क्षेत्र में लगवाए. इससे तुरी टोला के निवासियों में खुशी व्याप्त है. इसके लिए वहाँ के लोगों ने पंसस और उपमुखिया का आभार जताया है. विदित हो कि तुरी टोला के बिजली उपभोक्ता पिछले दस वर्षों से बगैर खंभे के कनेक्शन लेकर बिजली जला रहे थे जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-md-of-tinplate-bl-raina-cremated-at-parvati-ghat/">जमशेदपुर

: टिनप्लेट के पूर्व एमडी बीएल रैना का पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही