Search

 
 
 

मनोहरपुर : पशु की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 36 गौवंशीय पशु बरामद, चार के खिलाफ मामला दर्ज

 
Manoharpur : आंनदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध रूप से तस्करी कर ले जाए जा रहे 36 गौवंशीय पशु जब्त किया है. साथ ही कार्रवाई के दौरान दो लोगों को तस्करी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में ढिपा निवासी कंपाउंडर जोजो व विरंची जोजो शामिल है. पुलिस ने दोनों को काफी दूर तक खदेड़ कर गिरफ्तार किया. इस मामले में पुलिस ने ओडिशा के बिसरा निवासी शेख समीम हसन व गोइलकेरा के विवेकानंद प्रधान समेत चार लोगों पर मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/manoharpur-arrest-2.jpeg"

alt="" width="533" height="355" /> इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-four-serious-two-got-minor-injuries-in-the-collision-of-two-bikes-near-mathuraposh-mor/">मनोहरपुर

: मथुरापोष मोड़ समीप दो बाइक की टक्कर में चार गंभीर, दो को हल्की चोट लगी

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार मनोहरपुर-आंनदपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सीमा क्षेत्र से होकर पशु तस्कर काफी संख्या में पशुओं को तस्करी कर ले जाने वाले है. इसके बाद मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार व आंनदपुर थाना प्रभारी ललित कुमार ने टीम बना कर संयुक्त रूप से छापेमारी की. इसी दौरान बांदुनासा-चोड़ारोप्पा होकर पोखरडांड की ओर से अवैध रूप से तस्करी को ले जा रहे 36 गौ वंशीय पशुओं को बारामद कर लिया. साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. बाद में पुलिस ने देर रात को ग्रामीणों के सहयोग से बरामद किए गए मवेशियों को थाना परिसर लाया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-rpf-made-school-children-aware-by-organizing-legal-services-workshop/">मनोहरपुर

: विधिक सेवा कार्यशाला आयोजित कर आरपीएफ ने स्कूली बच्चों को किया जागरुक 

ओडिशा से होती है तस्करी

इधर पशु तस्कर करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद दो पशु माफियाओं के नाम भी सामने आया है. जिसमें ओड़िसा के बिरसा निवासी शेख समीम हसन व गोइलकेरा के बारी निवासी विकेकनन्द प्रधान शामिल है. गिरफ्तर आरोपी अन्य सहयोगियों के साथ ओड़िसा के सोरडा से पशुओं को आंनदपुर के सीमा क्षेत्र होकर गोइलकेरा, सोनुआ से होकर चक्रधरपुर पहुंचाते है. बताया जा रहा है कि आंनदपुर-मनोहरपुर होते हुए डेरवा, गोइलकेरा, सोनुआ होकर चक्रधरपुर तक गौ वंशीय पशुओ के अवैध तस्करी का व्यापार फैला हुआ है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही